ऑपरेशन सिंधु: ईरान से 272 नागरिकों की सकुशल वापसी, हालात सुधरने के बाद भारतीय दूतावास ने बंद की निकासी डेस्क
इस्राइल-ईरान में संघर्ष विराम के बाद भी भारतीय नागरिकों को वापस देश लाने का सिलसिला जारी है। बुधवार की रात 272 भारतीय और तीन नेपाली नागरिकों को सुरक्षित राजधानी दिल्ली लाया गया। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 3,426 नागरिकों वापस लाया जा चुका है। ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने संघर्ष विराम को देखते हुए निकसी डेस्क को बंद करने की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया से भारतीय नागरिकों का एक और खेप बुधवार की रात को राजधानी दिल्ली पहुंचा। संघर्ष प्रभावित ईरान के मशहद में फंसे 272 भारतीय और तीन नेपाली नागरिकों को सुरक्षित वापस लाया गया। बता दें कि ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 3,426 भारतीय नागरिकों को वापास लाया जा चुका है। ऑपरेशन सिंधु ईरान और इस्राइल की बीच बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने शुरू किया था। दोनों देशों के बीच भले ही संघर्ष विराम की घोषणा हो गई है लेकिन स्थिति अब भी सामान्य नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: India In UN: 'बच्चों के अत्याचार के मुद्दे पर ध्यान भटकाने की कोशिश हो रही', भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब
भारतीय सरकार का किया धन्यवाद
तनावपूर्ण ईरान से लौटे लोगों ने भारतीय सरकार, खासकर प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। ईरानी और भारतीय दोनों सरकारों ने हमारे साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया।
संघर्ष विराम को देखते हुए भारतीय दूतवास ने संपर्क डेस्क किया बंद
ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को बताया कि दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम को देखते हुए भारतीय नागिरकों को भारत लाने की प्रक्रिया धीरे-धीरे समाप्त हो जाएगी। दूतावास ने सोशल मीडिया एक्स पर इससे संबंधित पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि दूतवास ने संपर्क डेस्क बंद कर दिया है, जो निकासी के लिए नए नामों को पंजीकृत करने के लिए खोला गया था। साथ ही, भारत सरकार उभरती स्थिति पर निरंतर नजर रख रही है और ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए फिर से खतरा होने की स्थिति में अपनी रणनीति का पुनर्मूल्यांकन करेगी।
इस्राइल और ईरान ने मंगलावर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से प्रस्तावित संघर्ष विराम को स्वीकार कर लिया। इससे पश्चिम एशिया में 12 दिनों से चल रहे युद्ध पर विराम लग गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.