फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   27 questions of suspends MP removed from question list of Lok Sabha

Lok Sabha: प्रश्न सूची से हटाए गए निलंबित सांसदों के 27 सवाल, दो तारांकित-25 अतारांकित प्रश्नों को भी हटाया

Wed, 20 Dec 2023 05:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 20 Dec 2023 05:36 AM IST
सार

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन से जुड़े निलंबित सांसदों ने मंगलवार को संसद की तुलना उत्तर कोरियाई असेंबली से की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए विपक्ष मुक्त लोकसभा को सरकार की सबसे बड़ी विफलता और अराजकता करार दिया।

विज्ञापन
27 questions of suspends MP removed from question list of Lok Sabha
Lok Sabha Security Breach - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लोकसभा में निलंबित विपक्षी सदस्यों की ओर से पूछे गए 27 सवालों को मंगलवार को प्रश्नों की सूची से हटा दिया गया। इसी तरह, विभिन्न मंत्रियों से एक ही सवाल पूछने वाले सदस्यों के समूह से कई निलंबित सांसदों के नाम हटा दिए गए। राजस्थान विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने वाले हनुमान बेनीवाल का नाम भी हटा दिया गया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की अपरूपा पोद्दार और कांग्रेस की राम्या हरिदास के पूछे गए दो तारांकित प्रश्न हटा दिए गए।
विज्ञापन


इसके अलावा, 25 अतारांकित प्रश्न भी सूची से हटा दिए गए। मंत्री तारांकित प्रश्नों का मौखिक उत्तर देते हैं और अतारांकित प्रश्नों का लिखित उत्तर देते हैं। तेरह दिसंबर को संसद की सुरक्षा में हुई चूक मामले पर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग करते हुए तख्तियां दिखाने और नारे लगाने के लिए सोमवार तक लोकसभा के 46 विपक्षी सदस्यों को निलंबित किया गया था।
विज्ञापन


निलंबित विपक्षी सांसदों ने उत्तर कोरियाई असेंबली से की तुलना
विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन से जुड़े निलंबित सांसदों ने मंगलवार को संसद की तुलना उत्तर कोरियाई असेंबली से की। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए विपक्ष मुक्त लोकसभा को सरकार की सबसे बड़ी विफलता और अराजकता करार दिया। फारूक अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले, डिंपल यादव और शशि थरूर सहित तमाम विपक्षी सांसदों ने 141 सांसदों के निलंबन के खिलाफ रोष जाहिर किया। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि संसद उत्तर कोरियाई असेंबली की तरह बन रही है। यह एक सांकेतिक सदन होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के शशि थरूर ने कहा- अब भारत में संसदीय लोकतंत्र के लिए श्रद्धांजलि लिखना शुरू कर देना चाहिए। कांग्रेस के अधीररंजन चौधरी ने कहा कि यह संसद के अंदर अराजकता के अलावा कुछ नहीं है। सांसद मनीष तिवारी ने कहा, संसद में सबसे कठोर कानून पारित करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जो इस देश को पुलिस राज्य में बदल देगा। आप सांसद सुशील कुमार ने कहा, सच बोलने और सवाल पूछने वालों को निलंबित कर दिया गया है। जनता देख रही है कि संसद में किस तरह की गंदी राजनीति हो रही है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि यह एक तरह से लोकतंत्र की हत्या है।

निलंबन के पीछे सांसदों का अनुचित व्यवहार
केंद्रीय मंत्री पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने विपक्षी सांसदों निलंबन को लेकर कहा कि उन्हें उनके अनुचित व्यवहार की वजह से निलंबित किया गया है। यादव ने कहा कि नकारात्मक राजनीति से देश को कोई फायदा नहीं होगा। सरकार पर उंगली उठाने से पहले निलंबित सदस्यों को अपने आचरण पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई संसद नई परंपराओं और कामकाज के साफ-सुथरे तरीके की मांग करती है। सरकार सभी सदस्यों के सवालों का जवाब देने को तैयार है और विकसित भारत की यात्रा में हर किसी का समर्थन चाहती है। उन्होंने कहा कि वे 12 साल से राज्यसभा के सदस्य हैं। उन्होंने ऐसे दृश्य देखे हैं, जब सदस्य मेजों पर चढ़ते थे और किताबें फाड़ते थे। सांसदों से ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं की जाती है।

यह संसद व लोकतंत्र का अपमान : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह संसद और लोकतंत्र का अपमान है। वे हमें डराने के लिए सांसदों को निलंबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आना नहीं चाहते थे। वे संसद के चालू सत्र के बीच वाराणसी अहमदाबाद में व्याख्यान दे रहे हैं। विपक्ष के जो सांसद संसद आ रहे हैं, उन्हें निलंबित कर दिया गया है।


विपक्ष के ओछेपन का असली चेहरा दिखा : भाजपा
संसद से निलंबन का विरोध जताए जाने के विपक्ष के तरीके पर तीखी प्रतिक्रिया जताते हुए भाजपा ने कहा है कि घमंडिया गठबंधन के सांसदों के इस रील वीडियो ने उनके ओछापन का 'रियल' चेहरा उजागर कर दिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर कहा कि संसद, संसदीय प्रक्रिया, संसदीय प्रणाली का सरेआम उड़ाया जा रहा मजाक देश देख रहा है। विपक्ष की हालत चोर मचाए शोर वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed