फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   252kg of methamphetamine worth Rs 150 crore seized in Andamans in 5 months, 69 held: DGP

Drugs Seized: अंडमान में पांच महीने में 150 करोड़ की 252 KG मेथामफेटामाइन जब्त, 69 गिरफ्तार; DGP ने कही यह बात

Mon, 18 Dec 2023 05:04 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 18 Dec 2023 05:04 PM IST
सार

Drugs: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के डीजीपी ने कहा कि पुलिस द्वीप को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है। हमने केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों के अनुसार नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। परिणाम उत्साहजनक हैं।

विज्ञापन
252kg of methamphetamine worth Rs 150 crore seized in Andamans in 5 months, 69 held: DGP
Crystal Methamphetamine - फोटो : Social Media

विस्तार

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस ने पिछले पांच महीनों में 150 करोड़ रुपये मूल्य के 252 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किए हैं। इसके साथ ही 69 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस अवधि के दौरान लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम कोकीन, मारिजुआना (49 किलोग्राम), भांग के पौधे (तीन किलोग्राम), कफ सिरप की 497 बोतलें और एंटी-एंग्जाइटी टैबलेट अल्प्राजोलम की 583 गोलियां जब्त कीं। जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये है। 

विज्ञापन

नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति: डीजीपी
द्वीप समूह के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा, पुलिस द्वीप को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रही है। हमने केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों के अनुसार नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। परिणाम उत्साहजनक हैं। उन्होंने आगे कहा, हम नशीले पदार्थों को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। हम किसी नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शेंगे। यहां के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए कोई कसर न छोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर मेरे अधिकारियों और कर्मियों को पूरा श्रेय जाता है। हमें पूरा जन समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह में बरामद किया गया 250 किलोग्राम मेथामफेटाइन
श्रीवास्तव में जून में डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला था। इसके बाद उन्होंने द्वीप में नशीली दवाओं के खतरे को खत्म करने के लिए एसपी (सीआईडी) राजीव रंजन के नेतृत्व में एक टास्क फोर्स का गठन किया। जून से नवंबर तक पांच महीने की अवधि में 250 किलोग्राम से अधिक मेथामफेटामाइन की जब्ती की गई। 

विज्ञापन

सितंबर में सामने आया मेथामफेटामाइन का पहला मामला
मेथामफेटामाइन की जब्ती पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि समुद्र में मेथामफेटामाइन की बरामदगी का पहला मामला 19 सितंबर, 2019 को सामने आया। भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने सूचित किया गया था कि निकोबार द्वीप समूह में एक संदिग्ध जहाज का पता चला है, जो म्यांमार से मलेशिया जा रहा है। जब आईसीजी ने नौका को रोका तो चालक दल के सदस्यों ने कुछ बोरियों को समुद्र में फेंक दिया, जिसमें प्रतिबंधित पदार्थ था।

 

'नतीजतन एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज दो मामलों में 1,524 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त किया गया, जिसे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, कोलकाता जोन में स्थानांतरित कर दिया गया। तब से अंडमान और निकोबार पुलिस ने द्वीपों के विभिन्न हिस्सों के समुद्री तटों से बड़ी मात्रा में लावारिस मेथामफेटामाइन भी जब्त की है। उन्होंने कहा कि ऐसा संदेह है कि पूरी खेप को जब्त नहीं किया जा सका और इसमें से कुछ का गहरे समुद्र में पता नहीं चल सका। कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने इस प्रतिबंधित पदार्थ को पकड़ लिया जो समुद्र के किनारों की ओर बह गया। यह अभी भी द्वीपों में प्रसारित किया जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed