फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 thousand prize money Monkey in the encounterc

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी ‘बंदर’ दबोचा

Mon, 02 Apr 2018 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर Updated Mon, 02 Apr 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
25 thousand prize money Monkey in the encounterc
एनकाउंटर
मामन कलां रोड पर शनिवार देर रात मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश सोनू उर्फ बंदर को दबोच लिया। इस दौरान उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे वह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मामन कलां रोड पर बाइक पर तीन लोग आते हुए दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। तभी सड़क किनारे रेत पर उनकी बाइक फिसल गई। 
विज्ञापन


खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह जख्मी होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार सोनू उर्फ छोटू उर्फ बंदर पुत्र इश्तियाक गांव अब्दुल्लापुर थाना भावनपुर जिला मेरठ का रहने वाला है। उसके फरार साथी सानू नेपाली व अमजद की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। सोनू देहात कोतवाली क्षेत्र में हुई लूट और मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में फरार चल रहा था। उस पर एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed