फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   25 crore people got employment, highest in 17 years

RBI Report: कृषि क्षेत्र में 25 करोड़ को मिला रोजगार, 17 साल में सर्वाधिक; फसल उत्पादन में सिर्फ 1.8% वृद्धि

Sat, 03 Aug 2024 06:08 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 03 Aug 2024 06:08 AM IST
सार

कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों की संख्या 2022-23 में 25 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। जो कि 17 साल में सर्वाधिक है। हालांकि फसल उत्पादन में सिर्फ 1.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है

विज्ञापन
25 crore people got employment, highest in 17 years
देहरा के गांव खैरियां में मक्की की फसल का नीरिक्षण करते हुए पालमपुर साथ आए कृषि विज्ञानी। संवाद

विस्तार

कृषि, शिकार, वानिकी और मछली पकड़ने में कार्यरत लोगों की संख्या 2022-23 में 25.3 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, यह पिछले 17 वर्षों का सर्वोच्च स्तर है। 202-23 वित्त वर्ष 2007 के बाद पहला वर्ष था, जब कृषि रोजगार 25 करोड़ के पार पहुंच गया। पिछले चार वर्षों में 5 करोड़ लोगों को काम मिला है। 2022-23 में कृषि क्षेत्र में 48 लाख रोजगार मिले, जो विनिर्माण व व्यापार की 44 लाख नौकरियों से ज्यादा है।

विज्ञापन

हालांकि, अर्थशास्त्रियों का तर्क है कि कृषि में बढ़े रोजगार इस क्षेत्र के समग्र अर्थव्यवस्था से बेहतर प्रदर्शन का एक कारण हो सकता है। सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस (सीएसईपी) के अध्यक्ष लवीश भंडारी ने कहा, कृषि रोजगार में वृद्धि का श्रेय इस क्षेत्र में उच्च वृद्धि को दिया जा सकता है। विशेष रूप से पशुधन, वानिकी और मछली उत्पादन के कारण लोगों को रोजगार मिला है।

विज्ञापन

उधर, 2014-15 और 2018-19 के बीच फसल उत्पादन में प्रति वर्ष सिर्फ 1.8 फीसदी वृद्धि हुई। अन्य कृषि गतिविधियों में विस्तार की दर तेज थी। विशेषज्ञों के मुताबिक, नोटबंदी, जीएसटी व कोविड ने अनौपचारिक क्षेत्र पर दबाव डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

79 लाख सालाना गैर कृषि रोजगार का लक्ष्य
कृषि क्षेत्र में वृद्धि के बावजूद अब भी कुल रोजगार का केवल 42 फीसदी तक ही इसमें कार्यरत है। एक दशक पहले यह करीब 50 फीसदी था। आर्थिक सर्वेक्षण में 2030 तक हर साल 79 लाख गैर-कृषि रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

संगठित क्षेत्र में नियुक्ति गतिविधियों में 12% तेजी
औपचारिक क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधियां जुलाई में पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी बढ़ी हैं। नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स के अनुसार, जुलाई में 2,877 नौकरियां मिलीं। जुलाई, 2023 में यह आंकड़ा 2,573 था। रिपोर्ट के अनुसार, अधिकांश क्षेत्रों में दोहरे अंक की वृद्धि रही। इनमें फार्मा/बायोटेक (26 फीसदी), एफएमसीजी (26 फीसदी), रियल एस्टेट (23 फीसदी), और एआई-एमएल (47 फीसदी) सबसे आगे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed