फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   24 september 2026 major event

आज के दिन: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात, मोदी कैबिनेट की चिंतन बैठक का दूसरा दिन

Thu, 24 Sep 2026 05:37 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 24 Sep 2026 05:37 AM IST
सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 24 सितंबर इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
24 september 2026 major event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 24 सिंतबर 2026 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात होगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों की चिंतन बैठक का दूसरा दिन है। 

विज्ञापन

सपा प्रमुख का रायबरेली दौरा

सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज रायबरेली दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम में करीब 1200 सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की बात बताई गई है। सपा सुप्रीमो करीब पांच घंटे तक शहर में रहकर कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों से मुलाकात करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब वह चुनावी जनसभा से इतर शहर में आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका के दौरे पर हैं। जिनपिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत में टैरिफ को लेकर बात हो सकती है। दोनों देशों के बीच के व्यापार असंतुलन का मुद्दा भी इस बैठक में उठ सकता है। दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव का असर वैश्विक बाजार और सप्लाई चेन पर भी पड़ता है। ऐसे में इस बैठक पर दुनियाभर की नजर है। 

विज्ञापन

चिंतन बैठक का दूसरा दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रियों के साथ ‘चिंतन बैठक’ कर रहे हैं। आज इस बैठक का दूसरा और आखिरी दिन है। इस बैठक में सुधारों, सरकारी योजनाओं, नीतियों, मंत्रालयों के बीच तालमेल और आगे की रणनीति पर चर्चा हो रही है।

जमीन घोटाले में हेमंत सोरेने पर तय हो सकते हैं आरोप
8.86 एकड़ जमीन से जुड़े कथित फर्जीवाड़े और धनशोधन मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आज आरोप तय हो सकते हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने उनकी याचिका खरिज कर दी थी। मुख्यमंत्री ने अदालत से अपने खिलाफ आरोप तय करने और आगे की ट्रायल प्रक्रिया को रोकने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed