{"_id":"5cd6833bbdec2207186a5434","slug":"23-year-old-woman-sexually-exploited-and-her-male-friend-assaulted-by-three-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसूरू में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने की दोस्त की पिटाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मैसूरू में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने की दोस्त की पिटाई
Sat, 11 May 2019 01:39 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैसूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 11 May 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
कर्नाटक के मैसूरू में एक 23 साल की महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। उसके पुरुष साथी की आरोपियों ने खूब पिटाई की। पुलिस का कहना है कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस पीड़ितों द्वारा उनकी पहचान कराए जाने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए आठ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। मामले की जांच चल रही है। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार रात की है जब आरोपी कार में बैठकर शराब पी रहे थे और उन्होंने पीड़िता को अपने दोस्त के साथ लिंगमबुधि पाल्या शहर के बाहरी इलाके में देखा।
विज्ञापन
आरोपियों ने पहले महिला के दोस्त पर हमला किया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग उन्हें बचाने के लिए आए और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। पीड़ित का केआर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पीड़िता की महिला और बाल कल्याण विभाग के विशेष प्रकोष्ठ में काउंसिलिंग हो रही है। घटना को लेकर जयपुरा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन