{"_id":"631475228c97ca01c04785b7","slug":"225-crore-loss-in-bengaluru-it-firms-employees-stuck-in-traffic-for-five-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्मचारियों के पांच घंटे ट्रैफिक में फंसने से IT कंपनियों को 225 करोड़ का नुकसान, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्मचारियों के पांच घंटे ट्रैफिक में फंसने से IT कंपनियों को 225 करोड़ का नुकसान, जानें पूरा मामला
Sun, 04 Sep 2022 03:38 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 04 Sep 2022 03:38 PM IST
सार
बेंगलुरू में आईटी कंपनियों को 30 अगस्त को 225 करोड़ का नुकसान हुआ क्योंकि उनके कर्मचारी लगभग पांच घंटे ट्रैफिक में फंसे रहे।
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आउटर रिंग रोड कंपनीज एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिखकर कहा है कि बेंगलुरू में आईटी कंपनियों को 30 अगस्त को 225 करोड़ का नुकसान हुआ क्योंकि उनके कर्मचारी लगभग पांच घंटे ट्रैफिक में फंसे रहे।
उन्होंने पत्र में कहा कि आउटर रिंग रोड (ओआरआर) का खराब ढांचा अब संकट के स्तर पर पहुंच गया है। अनुमान है कि कृष्णराजपुरम से लेकर सेंट्रल सिल्क बोर्ड क्षेत्र तक आउटर रिंग रोड खंड पर आधे मिलियन (पांच लाख) से अधिक लोग कार्यरत हैं।
बुनियादी ढांचे पर नहीं दिया जा रहा ध्यान
पत्र में आगे कहा गया है कि 17 किलोमीटर का यह मार्ग एक लाख से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान कर रहा है और राज्य की अर्थव्यवस्था में इसका बहुत बड़ा योगदान है। इस क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बेंगलुरु का हालिया पतन अब एक वैश्विक चिंता है और यह शहर के विकास पर भी सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
वैकल्पिक गंतव्य तलाश सकती हैं कंपनियां
एसोसिएशन ने यह भी आशंका जताई कि अगर स्थिति इसी तरह रही तो कंपनिया वैकल्पिक गंतव्य की तलाश कर सकती हैं।
मुख्यमंत्री ने दिया मुद्दों को सुधारने का आश्वासन
इससे पहले मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरु के आउटर रिंग रोड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और जल्द ही नागिरकों के मुद्दों को ठीक करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को शहर में बरसाती पानी की नालियों को अवरुद्ध करने वाली संपत्तियों और अतिक्रमणों को हटाने का भी आदेश दिया है।