फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22 corona infected dead body burnt together in Ahmednagar Maharashtra

अहमदनगर : एक दिन में 42 कोरोना मृतकों का अंतिम संस्कार, 22 शवों को चंद लकड़ियों में जलाया

Sat, 10 Apr 2021 12:22 AM IST
Jeet Kumar अहमदनगर
अहमदनगर Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Apr 2021 12:22 AM IST
सार

  • एंबुलेंस में लाई गईं एक के ऊपर एक रखकर 6 लाशें
  • चंद लकड़ियों में ही सुलगा दी जा रहीं चिताएं, डीजल का हो रहा धड़ल्ले से इस्तेमाल

विज्ञापन
22 corona infected dead body burnt together in Ahmednagar Maharashtra
एक साथ जलती चिताएं.... - फोटो : YouTube grab

विस्तार

कोरोना वायरस के कारण एक के बाद जान गंवा रहे लोगों की अंतिम विदाई भी किन बुरे हालातों में हो रही है, इसका नजारा आए दिन दिखने लगा है। महाराष्ट्र के अहमदनगर में एंबुलेंस में एक के ऊपर एक 12 लाशें रखकर श्मशान घाट पहुंचाए जाने का मामला अभी ज्यादा पुराना नहीं हुआ कि एक और ऐसा मामला सामने आ गया। गुरुवार देर रात छह शव एक के ऊपर एक एंबुलेंस में रखकर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाए गए।

विज्ञापन


गुरुवार मध्य रात्रि से शुक्रवार दाेपहर तक श्मशान घाट में कुल 42 लाशें पहुंचाई गईं। इनमें से 20 का विद्युत शवदाहिनी में तो 22 शवों को चंद लकड़ियों में ही डीजल डालकर अग्नि दे दी गई। 
विज्ञापन


यहां हालात इतने खराब दिखे कि दाह संस्कार करने वाले लोगों के पास दस्ताने तक मौजूद नहीं थे और उनके मास्क भी मुंह से खिसके नजर आ रहे थे।

स्वास्थ्य कारणों से मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के वक्त उपस्थित रहने की इजाजत नहीं दी गई जिसके कारण उनमें रोष व्याप्त है। इनका सवाल है कि अंतिम समय में भी लाशों की इतनी बेकद्री क्यों की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्मशान घाट में छह शवों को एक के ऊपर एक रखकर जलाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम के कमिश्नर शंकर गोरे ने कहा कि एक साथ छह शवों को जलाना अमानवीय है। इस मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मंत्री और BJP नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed