फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   22 April 2026 Major Events

आज के दिन: रक्षा मंत्री की जर्मनी यात्रा का दूसरा दिन, पहलगाम हमले की पहली बरसी

Wed, 22 Apr 2026 05:05 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 22 Apr 2026 05:05 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 22 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
22 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 22अप्रैल 2026 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जर्मनी यात्रा का दूसरा दिन है। वहीं, पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है। इसके साथ ही आईपीएल में लखनऊ और राजस्थान के बीच मुकाबला है। 

विज्ञापन

रक्षा मंत्री का जर्मनी दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन के जर्मनी के दौरे पर हैं। इस दौरे में औद्योगिक सहयोग, सैन्य जुड़ाव और साइबर, एआई और ड्रोन जैसे उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। पिछले सात वर्षों में किसी भारतीय रक्षा मंत्री की जर्मनी की यह पहली यात्रा है। इससे पहले इस तरह की यात्रा निर्मला सीतारमण ने फरवरी 2019 में की थी। बोरिस पिस्टोरियस ने इससे पहले जून 2023 में भारत का दौरा किया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी हो सकती है सबरीमाला मामले में सुनवाई 
सबरीमाला धार्मिक भेदभाव से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। आज इसकी सुनवाई पूरी होने की संभवाना है। इस मामले में समीक्षा याचिकाओं के समर्थन में दलीलें 7 से 9 अप्रैल तक सुनी गईं। विरोधी पक्ष की दलीलें 14 से 16 अप्रैल तक रखी गईं। अदालत ने 9 न्यायाधीशों की संविधान पीठ का गठन किया है, जो 2018 के फैसले के खिलाफ दायर समीक्षा याचिकाओं पर विचार कर रही है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

बिहार में आज निकलेगा धिक्कार मार्च 
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने के विरोध में राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी धिक्कार मार्च निकालेगी। यह मार्च राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा। इस मार्च के जरिए पार्टी जनता के बीच जाकर विपक्ष को महिला विरोधी बताएगी।  

आज से खुल जाएंगे केदारनाथ मंदिर के द्वार
केदारनाथ मंदिर के द्वार आज से दर्शन के लिए खुल जाएंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही एक विशेष परंपरा निभाई जाती है, जिसमें सबसे पहले बाबा केदारनाथ का भीष्म श्रृंगार हटाया जाता है।  हर साल अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुआत होती है। इस यात्रा में गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम शामिल हैं। इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
 

पहलगाम हमला की बरसी
आज पहलगाम आतंकी हमले की बरसी है। 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने  पहलगाम के बायसरन घाटी पर हमला किया। इसमें 26  लोगों की जान चली गई थी। भारत ने इस आतंकी हमले के जवाब में पिछले साल 6-7 मई की दरमियानी रात को आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी हमला किया। इस हमले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आईपीएल में लखनऊ और राजस्थान के बीच मुकाबला 
आईपीएल में मंगलवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7:30 से लखनऊ में शुरू होगा।   

आज है विश्व पृथ्वी दिवस 
आज विश्व पृथ्वी दिवस है। इस दौरान दिल्ली स्थित राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में विद्यार्थियों और विज्ञान प्रेमियों के लिए बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस वर्ष का यह कार्यक्रम "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" की वैश्विक थीम पर आधारित है, जो पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है। कार्यक्रम में "अंटार्कटिका अन्वेषण: श्वेत महाद्वीप की यात्रा" शीर्षक से एक लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका संचालन इसरो के अंतरिक्ष विभाग के प्रतिष्ठित प्रोफेसर डॉ. अमिताभ सेन गुप्ता करेंगे। यह व्याख्यान सुबह 10 बजे आरंभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed