{"_id":"60afdfaa8ebc3e13a05ffdaf","slug":"21273-new-covid-19-cases-found-in-maharashtra-and-425-patients-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के 21273 नए मामले सामने आए, 425 मरीजों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के 21273 नए मामले सामने आए, 425 मरीजों की मौत
Fri, 28 May 2021 12:16 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 28 May 2021 12:16 AM IST
सार
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 34370 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 5276203 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
विस्तार
महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 21,273 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 56,72,180 हो गए, जबकि 425 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 92,225 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक 425 मौत के मामलों में से 267 मौत पिछले 48 घंटे के दौरान हुई हैं जबकि 158 मौत के मामले पिछले सप्ताह आए थे।
इसके अलावा मृतकों की संख्या में 459 का और इजाफा हुआ है। ये आंकड़े विभिन्न नगर पालिकाओं और जिलों की ओर से जारी किए जाने के बाद जोड़े गए हैं। यानी मौत के आंकड़े में बुधवार के मुकाबले कुल 884 का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
इस बीच, गुजरात में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 2,869 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या आठ लाख के आंकड़े को पार कर 8,00,866 हो गई।
गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 33 और मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 9,734 हो गयी। अहमदाबाद में छह जबकि सूरत और वडोदरा में चार-चार लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
इस दौरान 9,302 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए, इसके साथ ही राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7,42,050 हो गयी है। संक्रमण की दर 92.66 प्रतिशत हो गई है।
गुजरात में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 49,082 है, जिसमें से 583 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक 1,62,76,699 लोग कोविड रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं। वहीं, केन्द्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन-दीव में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले सामने आए हैं।