फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   21 women among 121 police officers to be awarded for excellence in investigation by MHA

जांच में उत्कृष्टता के लिए 15 सीबीआई अधिकारियों समेत 121 पुलिसकर्मियों को दिया गया गृह मंत्री पदक

Wed, 12 Aug 2020 07:36 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 12 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
21 women among 121 police officers to be awarded for excellence in investigation by MHA
महिला पुलिस - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को घोषणा की कि 'जांच में उत्कृष्टता' के लिए 21 महिलाओं सहित देश के 121 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। इन 121 पुलिस अधिकारियों में सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 10-10, उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ, केरल और पश्चिम बंगाल के सात और शेष अन्य राज्यों और केंद्र शआसित प्रदेशों के अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन

इस वर्ष केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सौ से अधिक पुलिस कर्मियों को जांच के लिए उत्कृष्टता पदक दिए गए हैं जिनमें नरेंद्र दाभोलकर और भाजपा नेता योगेश गौड़ा की हत्या की गुत्थी और मुजफ्फरपुर आश्रय गृह जैसे सनसनीखेज मामले सुलझाने वाले सीबीआई के 15 अधिकारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि वर्ष 2020 के लिए 121 पुलिस अधिकारियों को अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक प्रदान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्तव्य के अनुसार सीबीआई के 15, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के दस-दस, उत्तर प्रदेश पुलिस के आठ, केरल और पश्चिम बंगाल पुलिस के सात-सात अधिकारियों को पदक दिए गए।

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा कि गृह मंत्रालय ने अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों और राज्य/संघ शासित प्रदेशों की पुलिस जांच एजेंसियों के अधिकारियों के लिए यह पदक प्रदान करने की योजना शुरू की है। 

पदक की स्थापना 2018 में की गई थी। इसका उद्देश्य अपराध की जांच में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देना और जांच करने वाले अधिकारियों को मान्यता प्रदान करना है।


इस प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित मुंबई पुलिस की विशेष अपराध शाखा में सहायक पुलिस निरीक्षक सुभाष रामरूप सिंह ने विशेष उपकरणों की सहायता से ठाणे की एक खाड़ी की गहराइयों से वह हथियार ढूंढ निकाला था जिससे नरेंद्र दाभोलकर की 2013 में हत्या की गई थी।

सिंह द्वारा की गई जांच से एम एम कलबुर्गी, गौरी लंकेश और वामपंथी नेता गोविंद पानसारे की हत्याओं के के संबंध में भी सुराग मिला था।

गृह मंत्री पदक से सम्मानित एक अन्य अधिकारी निरीक्षक राकेश रंजन ने कर्नाटक के धारवाड़ में भाजपा कार्यकर्ता योगेश गौड़ा की हत्या की गुत्थी सुलझाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed