फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2024 Lok Sabha polls a contest between BJP and DMK in Tamil Nadu, says Annamalai

Tamil Nadu: 'आगामी चुनाव में भाजपा और डीएमके के बीच सीधी टक्कर', भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने कही यह बात

Thu, 05 Oct 2023 10:55 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 05 Oct 2023 10:55 PM IST
सार

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने गुरुवार को कहा कि एनडीए से एआईडीएमके के अलग होने पर न तो अफसोस है और न ही खुशी। साथ ही दावा किया कि राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव की लड़ाई भाजपा और डीएमके के बीच ही होगी।

विज्ञापन
2024 Lok Sabha polls a contest between BJP and DMK in Tamil Nadu, says Annamalai
तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने गुरुवार को राज्य सरकार के साथ-साथ एआईडीएमके पार्टी पर भी जमकर हमला किया है। उन्होंने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव की लड़ाई डीएमके और भाजपा के बीच ही होगी। एनडीए से एआईडीएमके के अलग होने के बाद उन्होंने कहा कि छोड़ने पर न तो अफसोस है और न ही खुशी। भाजपा केवल अपने विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि एनडीए तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी रणनीति प्रेसवार्ता सम्मेलन में चर्चा का एजेंडा नहीं है। सही समय आने पर आप सभी को पता चल ही जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा, एनडीए 25 सालों से बना हुआ है। हालांकि कुछ पार्टियां अलग-अलग समय पर गठबंधन में शामिल हुई है और कुछ ने साथ छोड़ा है।
विज्ञापन


क्या संसदीय चुनाव एआईडीएमके और भाजपा के बीच देखा जा सकता है, यह सवाल जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा, राज्य में भाजपा और सत्तारूढ़ डीएमके की सीधी लड़ाई है। मैं फिर से वही दोहरा रहा हूं, जो मैं पिछले दो सालों से कहते आ रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, भाजपा का लक्ष्य लोकसभा चुनाव के जरिए तमिलनाडु से बड़ी संख्या में सांसदों को लोकसभा भेजना है। 2024 के सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा, मैं साफतौर पर स्पष्ट कर दूं कि आप सभी विजयी उम्मीदवारों को देखेंगे और स्वभाविक है कि आप वोट शेयर भी देखेंगे। 


2019 के लोकसभा चुनावों में डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन ने तमिलनाडु की 39 में से 38 सीटें जीतीं थी। जबकि भाजपा की पूर्व सहयोगी एआईडीएमके ने एक सीट जीती। भाजपा एक भी सीट जीतने में नाकाम रही थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed