{"_id":"5c88f8cdbdec2213f6782b8a","slug":"20-women-trying-to-board-the-plane-with-wrong-visa-were-arrested-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद : गलत वीजा के साथ विमान में चढ़ने की कोशिश करने वाली 20 महिलाएं हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद : गलत वीजा के साथ विमान में चढ़ने की कोशिश करने वाली 20 महिलाएं हिरासत में
Wed, 13 Mar 2019 06:04 PM IST
आसिम खान
भाषा, हैदराबाद
भाषा, हैदराबाद
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 13 Mar 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
तेलंगाना के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पुलिस ने करीब 20 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो ‘गलत’ वीजा के साथ विभिन्न गंतव्य वाले विमानों में कथित तौर पर चढ़ने का प्रयास कर रही थीं। हवाईअड्डे के पुलिस निरीक्षक जी विजय भास्कर रेड्डी ने बुधवार को बताया कि महिलाएं वर्क वीजा की बजाए विजिटर वीजा दिखाकर आव्रजन द्वार से प्रवेश करने का प्रयास कर रही थीं।
विज्ञापन
विजय भास्कर रेड्डी ने बताया, क्योंकि उनके पास वर्क वीजा था, महिलाओं को आव्रजन मंजूरी प्राप्त करनी थी लेकिन उन्होंने विजिटर वीजा दिखाकर जाने की कोशिश की जिसकी अनुमति नहीं है। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि नियमों के मुताबिक रोजगार के लिए खाड़ी देशों के अलावा अन्य कुछ देश की यात्रा पर जा रहे लोगों को अपने पासपोर्ट पर आव्रजन जांच मुहर लगवानी होती है। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया का लक्ष्य रोजगार के नाम पर जालसाजों द्वारा लोगों के शोषण पर रोक लगाना है।
विज्ञापन