फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   19298 corona patients found in Maharashtra in a day and 378 died

महाराष्ट्र: एक दिन में 19 हजार से ज्यादा संक्रमित, 378 की मौत, गणेशोत्सव के बाद बढ़े मरीज

Sat, 05 Sep 2020 04:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 05 Sep 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
19298 corona patients found in Maharashtra in a day and 378 died
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना संक्रमितों का आकड़ा अचानक 19 हजार के पार पहुंच गया। जबकि बीते 24 घंटे में 378 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,63,062 हो गई है, वहीं कोरोना से हुई मौत का आंकड़ा 25,964 पहुंच गया है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि शुक्रवार को एक दिन में 19,298 नए मरीज सामने आए। इसमें सबसे ज्यादा पुणे परिमंडल में 4744 नए मरीज सामने आए और 119 लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, नासिक परिमंडल में 2912 नए संक्रमित मिले और 49 की मौत हुई। जबकि देश की उपराजधानी नागपुर परिमंडल में 2448 नए संक्रमित मिले और 26 लोगो की मौत हुई। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,10,978 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में 1929 केस, 35 की मौत
मुंबई में शुक्रवार को 1929 नए मामले सामने आए और 35 की मौत हो गई। महानगर में 1,52,024 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 7799 लोगों की मौत हो चुकी है।

अगर मुंबई महानगर में ठाणे, कल्याण-डोंबिवली, उल्हासनगर, मीरा-भाईंदर, पालघर, वसई-विरार, नवी मुंबई, रायगढ़ और पनवेल महानगरपालिका के आंकड़ों को देखें तो एक दिन में 5091 लोग संक्रमित पाए गए और 67 कोरोना संक्रमितों ने बीते 24 घंटे में दम तोड़ दिया।

महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के बाद बढ़े कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र में गणेशोत्सव के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। खासकर, पश्चिम महाराष्ट्र में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वहीं, नागपुर में संक्रमण पर नियंत्रण के लिए मुंबई पैटर्न लागू करने की तैयारी की गई है।


राज्य में इस हफ्ते अचानक करीब 70 हजार नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं और एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

पश्चिम महाराष्ट्र के पुणे से लेकर सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर में कोरोना महामारी की स्थिति विकट है जबकि उत्तर महाराष्ट्र के नासिक, औरंगाबाद और मराठवाड़ा के लातूर, बीड उस्मानाबाद और नांदेड़ में भी कोरोना संक्रमित बढ़े हैं। प्रदेश में संक्रमितों की बढ़ती संख्या से राज्य की सरकार भी परेशान हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed