{"_id":"640c2ed21785686d3e05bf45","slug":"17-year-old-boy-kills-his-girlfriend-after-finding-she-was-talking-to-someone-else-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Murder Case: दूसरे लड़के से बात करने पर नाबालिग ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, खेत में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Murder Case: दूसरे लड़के से बात करने पर नाबालिग ने की गर्लफ्रेंड की हत्या, खेत में फेंका शव
Sat, 11 Mar 2023 02:53 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 11 Mar 2023 02:53 PM IST
सार
लड़की इंस्टाग्राम पर किसी दूसरे लड़के से चैट कर रही थी। जब यह बात प्रेमी को पता चली तो उसने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से मारकर लड़की को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
Murder
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली में निक्की हत्याकांड के बाद अब झारखंड के गोड्डा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी गर्लफ्रेंड को मार डाला। दोनों ऊर्जानगर के प्रतिष्ठित अंग्रेजी मीडियम स्कूल में एक ही कक्षा के विद्यार्थी थे।
नाबालिग लड़की बुधवार शाम अपने दोस्त के घर होली मनाने गई थी और फिर वापस नहीं आई। दरअसल, लड़की इंस्टाग्राम पर किसी दूसरे लड़के से चैट कर रही थी। जब यह बात प्रेमी को पता चला तो उसने गुस्से में आकर लोहे की रॉड से मार-मार कर लड़की को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने शव को खेत में फेंक दिया।
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना ने बताया कि जांच के दौरान युवक ने अपना अपराध स्वीकार लिया। अपराध के लिए इस्तेमाल की गई रॉड और लड़की का मोबाइल फोन को शव से कुछ मीटर दूर मिला।
विज्ञापन
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ इस घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसका नेतृत्व शिव शंकर तिवारी के हाथों में दी गई। नाबालिग होने की वजह से लड़के को फिलहाल रिमांड जेल में भेज दिया गया है।