फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17 private hospitals in Thane recover Rs 1.82 crore rupees more than Corona patients

ठाणे के 17 निजी अस्पतालों ने कोरोना मरीजों से 1.82 करोड़ रुपये अधिक वसूले

Tue, 25 Aug 2020 06:26 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 25 Aug 2020 06:26 AM IST
विज्ञापन
17 private hospitals in Thane recover Rs 1.82 crore rupees more than Corona patients
Money - फोटो : PTI

महाराष्ट्र के ठाणे में 17 निजी अस्पतालों ने कोरोना संक्रमित मरीजों से 1.82 करोड़ रुपये अधिक वसूल किए। महानगर पालिका के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इनमें से अभी भी 1.40 करोड़ रुपये लौटाए जाने बाकी हैं।  

विज्ञापन


मरीजों से शिकायतें मिलने के बाद ठाणे महानगर पालिका के आयुक्त डॉ. विपिन शर्मा ने शहर के 17 अस्पतालों के बिल की जांच करने के लिए लेखा परीक्षकों की टीमों का गठन किया था। टीमों ने 10 जुलाई से 21 अगस्त तक के बिलों को जांच की और 1,362 बिल में कुल 1.82 करोड़ रुपये अधिक वसूलना पाया। पालिका ने इन अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जिसके बाद अस्पतालों ने 26.68 लाख रुपये मरीजों को लौटाए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि 15.27 लाख रुपये अधिक राशि के लिए अस्पतालों की दलील को स्वीकार किया गया लेकिन उन्हें अभी 1.40 करोड़ रुपये लौटाने हैं। पिछले महीने महानगर पालिका ने घोड़बंदर रोड स्थित एक निजी अस्पताल द्वारा अधिक शुल्क लेने पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया था और अस्पताल को कोविड-19 केंद्र की सूची से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed