{"_id":"5ce16a1abdec220708714350","slug":"17-jails-out-of-49-closed-temporarily-in-telangana-due-to-less-number-of-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में कैदियों की तादाद घटी, 49 में से 17 जेलें अस्थायी तौर पर बंद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में कैदियों की तादाद घटी, 49 में से 17 जेलें अस्थायी तौर पर बंद
Sun, 19 May 2019 08:07 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 19 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
अकसर जेलों में कैदियों की भीड़ की खबरें ही सुनाई पड़ती हैं लेकिन तेलंगाना से एक खुशखबरी है। राज्य में 49 में से 17 जेलों को कैदियों की संख्या में कमी के चलते अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। राज्य जेल विभाग ने इन जेलों को समाज कल्याण केंद्रों के रूप में इस्तेमाल का इरादा जताया है।
विज्ञापन
विभाग के मुताबिक कैदियों की संख्या सात हजार से घटकर पांच हजार हो गई है। पिछले पांच साल में कैदियों की तादाद गिरने के कारण 17 जेलों को बंद करने का निर्णय लिया है। कैदियों की कम संख्या को सुधार और पुनर्वास उपायों का परिणाम बताया जा रहा है।
विज्ञापन
साथ ही समाज से अपराध खत्म करने की दिशा में कैदियों को साझेदार के रूप में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विभाग ने बताया कि उसने समाज सेवा की कई पहल शुरू कीं। पूर्व कैदियों को सामान्य जीवन की ओर बढ़ने के लिए सुविधाएं मुहैया कराई गईं।
विज्ञापन