फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17 inmates escape from Theni sub-jail Tamilnadu after attacking prison staff how many these arrested by police

तमिलनाडु: थेनी सब-जेल में जेलकर्मियों पर हमला, वारदात के बाद 17 कैदी फरार; अब तक कितने किए गए गिरफ्तार?

Tue, 27 Oct 2026 08:16 AM IST
प्रशांत तिवारी एएनआई, चेन्नई
एएनआई, चेन्नई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 27 Oct 2026 08:16 AM IST
सार

तमिलनाडु की थेनी सब-जेल से 17 कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कैदियों ने कथित तौर पर जेलकर्मियों पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकले। पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान चार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
17 inmates escape from Theni sub-jail Tamilnadu after attacking prison staff how many these arrested by police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तमिलनाडु के थेनी जिले की सब-जेल से सोमवार देर रात 17 कैदियों के फरार होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सभी कैदियों ने जेल के एक कर्मचारी पर हमला किया और फिर वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अब तक चार फरार कैदियों को पकड़ लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।

विज्ञापन


कैदियों ने जेलकर्मियों पर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे। देर रात जेल कर्मचारियों को सूचना मिली कि एक कैदी की तबीयत खराब है। इसके बाद जब कर्मचारी सेल के अंदर पहुंचे, तो कैदियों ने उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान सभी कैदी जेल से भागने में कामयाब हो गए। हालांकि, घटना के दौरान सुरक्षा में चूक कैसे हुई और कैदी किस तरह जेल से बाहर निकले, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चार कैदी गिरफ्तार, 17 टीमें तलाश में जुटीं
फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 17 विशेष टीमें बनाई हैं। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP), साउथ जोन, विजयेन्द्र बिदारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान चार कैदियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं और बाकी कैदियों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हैं।

पड़ोसी जिलों में भी बढ़ाई गई चौकसी
कैदियों के फरार होने के बाद आसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। डिंडीगुल जिले में एहतियात के तौर पर 16 जगहों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है, ताकि फरार कैदियों को दूसरे इलाकों में भागने से रोका जा सके। इडुक्की, मदुरै और डिंडीगुल पुलिस के साथ भी घटना की जानकारी साझा की गई है। फरार कैदियों की तस्वीरें भी पुलिस अधिकारियों को भेजी गई हैं।


ये भी पढ़ें: एक्सप्लेनर: चक्रवात अर्नब कितना खतरनाक; किन राज्यों पर मंडरा रहा खतरा और कब टकराएगा तट से?

घायल जेलकर्मी अस्पताल में भर्ती
इस घटना में थेनी जिला जेल के ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में चोट आई है। उन्हें जी. विलाक्कु सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो अन्य जेलकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार कैदियों को जल्द पकड़ने के लिए अभियान जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed