फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   160 tons of biomedical waste generated during Bihar assembly elections

बिहार: विधानसभा चुनाव के दौरान निकला 160 टन बायोमेडिकल कचरा

Sun, 15 Nov 2020 09:56 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 15 Nov 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
160 tons of biomedical waste generated during Bihar assembly elections
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकारियों और मतदाताओं के द्वारा इस्तेमाल किए गए फेस मास्क, सैनिटाइजर की खाली बोतलों और दस्तानों के रूप में करीब 160 टन बायोमेडिकल कचरा इकट्ठा किया गया। चुनाव अधिकारियों ने कचरे का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए इसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सस्ती लेकिन प्रभावशाली तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक का इस्तेमाल ईवीएम को ट्रैक करने के लिए किया जाता है।  

विज्ञापन


कोरोना काल में हुए चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं, पोलिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों के लिए 18 लाख फेस शील्ड, 70 लाख फेस मास्क, 5.4 लाख सिंगल यूज रबर दस्ताने, 7.21 करोड़ सिंगल यूज प्लास्टिक दस्ताने और 29 लाख हैंड सैनिटाइजर की बोतलें खरीदी थीं। बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी एचआर श्रीनिवास ने बताया, सभी जिलों में बायोमेडिकल कचरा (बीएमडब्ल्यू) निस्तारण एजेंसियां बनाई गई थी। 
विज्ञापन



श्रीनिवास ने बताया कि इस दौरान हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि एजेंसी इसे हेल्थ सेंटर (स्वास्थ्य केंद्र) और अस्पतालों से तो उठा सकती थी, लेकिन पोलिंग स्टेशन से नहीं। लिहाजा इसके लिए जिलों में बीएमडब्ल्यू कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। बीएमडब्ल्यू कर्मचारियों की एक टीम को 10 से 15 पोलिंग स्टेशन की जिम्मेदारी दी गई थी। चुनाव होने के बाद टीम ने प्रत्येक स्टेशन से कचरे की डस्टबिन को उठाया और उसे स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed