फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   16 people arrested in beaten to death case for tribal's stealing food items in Kerala

पीट-पीट कर हत्या करने वाले 16 लोग गिरफ्तार, केरल में खाना चुराने का था मामला

Sun, 25 Feb 2018 05:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़/तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलक्कड़/तिरुवनंतपुरम Updated Sun, 25 Feb 2018 05:06 AM IST
विज्ञापन
 16 people arrested in beaten to death case for tribal's stealing food items in Kerala

केरल में कथित रूप से खाने का सामान चुराने पर आदिवासी को पीट पीट कर जान से मारने का अमानवीय मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्र ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है। आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने कहा कि आदिवासी व्यक्ति की मौत के सिलसिले में राज्य के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है। 

विज्ञापन


मामले में केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट, पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार

घटना के अनुसार पलक्कड़ जिले के अगाली शहर में दुकान से खाने का सामान चुराने पर कुछ लोगों ने आदिवासी मधु को बुरी तरह से पीट पीट कर मार दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में चोट के साथ ही पसलियां टूटने की बात सामने आई है। इसके साथ ही उसके पूरे शरीर पर जख्म के निशान थे।
विज्ञापन


त्रिशूर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक एमआर अजीत कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी अत्याचार निरोधक कानून सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे। पोस्टमार्टम के बाद शव को अट्टापदी लाया गया जहां क्षेत्रों के लोगों ने मधु को श्रद्धांजलि दी। राज्य सरकार ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये वित्तीय सहायता देने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ पर वजन रख चार किलो मीटर पैदल चलाया

मधु के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह पिछले कई महीने से जंगल की गुफा में रहता था। उसकी मां मल्लिका और बहन चंद्रिका ने टेलीविजन चैनलों को बताया कि 10-15 लोगों का एक समूह जंगल में गया और उसकी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि मधु को पीटने के बाद उसकी पीठ पर वजन रख चार किलोमीटर से अधिक पैदल चलाया।  उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि जब उसने पीने को पानी मांगा तो लोगों ने उसका मजाक उड़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed