फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   146566 family houses allotted through e-housing web portal in paramilitary forces BSF-CRPF got maximum quarter

CAPF: अर्धसैनिक बलों में ई-आवास वेब पोर्टल से 146566 पारिवारिक आवास आवंटित, BSF-CRPF को मिले सर्वाधिक क्वार्टर

Wed, 11 Feb 2026 06:44 PM IST
संध्या डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 11 Feb 2026 06:44 PM IST
सार

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में 1 सितंबर 2022 से ई-आवास पोर्टल से आवास आवंटन जारी है। अब तक 1,46,566 पारिवारिक आवास दिए गए, जिनमें सबसे ज्यादा सीआरपीएफ और बीएसएफ कर्मियों को मिले।

विज्ञापन
146566 family houses allotted through e-housing web portal in paramilitary forces BSF-CRPF got maximum quarter
CAPF - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में ई-आवास वेब पोर्टल के जरिए आवास आवंटित किए जा रहे हैं। यह योजना एक सितंबर 2022 को लांच की गई थी। इसके जरिए अभी तक केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और असम राइफल के कार्मिकों को 146566 पारिवारिक आवास आवंटित किए गए हैं। इनमें से सर्वाधिक आवास, देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' और रक्षा की पहली पंक्ति यानी बीएसएफ को अलॉट किए गए हैं। 

विज्ञापन

सीएपीएफ और असम राइफल के कर्मियों को अंतर-बल आवंटन के माध्यम से कुल 1324 आवास आवंटित किए गए हैं। फिलहाल असम राइफल को ई-आवास वेब पोर्टल के जरिए 7611 आवास, बीएसएफ को 48854, सीआईएसएफ को 7066, सीआरपीएफ को 50812, आईटीबीपी को 18324 और एसएसबी को 13899 आवास आवंटित किए गए हैं। बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) और पुलिस संगठनों के कार्मिकों को पर्याप्त संख्या में आवास सुविधा मिलें, इसके लिए 2026-27 के बजट में 5040.87 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में केंद्रीय बलों में आवास मुहैया कराने के लिए 1894.58 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल के बजट में इस राशि को 4038.70 करोड़ रुपये कर दिया गया। हालांकि रिवाइज बजट में यह राशि 3508.22 करोड़ रुपये हो गई थी। इस बार के बजट में मंजूर हुई 5040.87 करोड़ रुपये की राशि से बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, असम राइफल और एनएसजी के लिए नए आवास तैयार होंगे। इनके अलावा केंद्र के दूसरे पुलिस संगठन, जिसमें कई जांच एजेंसियां भी शामिल हैं, उनके लिए भवन या आवास भी इसी राशि से बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed