फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   145 people sick after eating biryani in government program, order ordered for investigation in Assam

असम: सरकारी कार्यक्रम में बिरयानी खाने के बाद 145 लोग पड़े बीमार, जांच के दिए आदेश 

Thu, 04 Feb 2021 12:38 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, दीफू
पीटीआई, दीफू Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 04 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
145 people sick after eating biryani in government program, order ordered for investigation in Assam
biryani

असम के कारबी आंगलोंग जिले में एक सरकारी कार्यक्रम में बिरयानी खाने के बाद करीब 145 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी शिरकत थी। लिहाज़ा प्रशासन ने संदिग्ध विषाक्त भोजन की घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सरमा भी दीफू मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वहां भोजन करने के बाद वह बीमार पड़ गए थे, लेकिन अब वह ठीक हैं।
विज्ञापन


सोनोवाल ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की थी और करीब आठ हजार लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की थी, जिन्हें बिरयानी के पैकेट बांटे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने गुवाहाटी में प्रेस वार्ता में कहा कि मंगलवार रात से 145 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनमें से 28 को छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि 117 लोगों का इलाज चल रहा है और वे ठीक है। कारबी आंगलोंग के उपायुक्त एन चंद्र धवाजा सिंघा ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शामिल हुए एक व्यक्ति की मंगलवार रात अस्पताल में मौत हो गई, लेकिन यह पता लगाया जा रहा है कि उसकी मौत का कारण क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed