{"_id":"590e96914f1c1b06464449f2","slug":"14-years-old-girls-dies-after-her-head-stuck-between-lift-and-its-door-in-mumbai-s-bandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: लिफ्ट के गेट में 14 साल की लड़की का सिर फंसा और फिर...","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: लिफ्ट के गेट में 14 साल की लड़की का सिर फंसा और फिर...
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Sun, 07 May 2017 09:12 AM IST
विज्ञापन
मुंबई के बांद्रा में 14 की लड़की के साथ दर्दनाक वारदात ने वहां रहने वाले हर शख्स का दिल दहला दिया है। ये घटना बांद्रा के आशियाना इलाके की एक बिल्डिंग में हुई है, जहां लिफ्ट के गेट में सिर फंसने के लड़की की मौत हो गई। लड़की का नाम आफना जाफरी है, जो सात मंजिला बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहती थी।
विज्ञापन
बिल्डिंग में दो लिफ्ट होने के बावजूद एक ही चालू थी और वहां कई परिवार रहते हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक आफना वारदात के दिन अपनी बहन के साथ नीचे जा रही थी। लेकिन बिल्डिंग में ज्यादा लोग होने की वजह से लिफ्ट हर फ्लोर पर आने में टाइम लेती थी। चौंका देने वाली बात है कि लिफ्ट के दो गेट हैं, जिनमें से एक इतना टूटा हुआ था कि किसी बच्चे का सिर उसमें आ सके।
विज्ञापन
और उस दिन हुआ भी कुछ ऐसा ही, क्योंकि लिफ्ट टाइम ले रही थी, आफना ने सिर घुसा कर लिफ्ट को देखना चाहा और वही हुआ जिसका डर था। आफना का सिर लिफ्ट और गेट के बीच फंस गया। पड़ोसियों ने जब चींखने सुनी तो उन्होंने आफना को खून से लथपथ पाया। आफना को नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने कुछ समय बाद मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन