फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   14 trains are running late in the Northern Railway region, due to fog

कोहरे के कारण 14 ट्रेनें चल रही हैं देरी से, अभी और बनेगा परेशानी का सबब

Fri, 15 Jan 2021 07:39 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Jan 2021 07:39 AM IST
विज्ञापन
14 trains are running late in the Northern Railway region, due to fog
कोहरा... - फोटो : अमर उजाला

घना कोहरा होने से वाहनों और ट्रेनों की गति भी धीमी हो गई। रेलवे के मुताबिक, कोहरे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर भी पड़ा है। इसी कारण उत्तर रेलवे क्षेत्र में 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक उत्तर भारत में घना कोहरा वाहन चालकों और साथ ही ट्रेनों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। आगामी दिनों में भी शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा मुश्किलें बढ़ाएगा।
विज्ञापन

 


देश के कई राज्यों मेंं कोहरा
भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में घने कोहरे की सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में भीषण ठंड
दिल्ली में अब कुछ दिन शीत लहर और कोहरे का सितम रहेगा। राजधानी के कई इलाकों में आज सवेरे से कोहरा छाना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन तक दिल्ली की सड़कों पर घना कोहरा वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। आगामी 18 तारीख के बाद से न्यूनतम तापमान के छह से सात डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि, दिन के तापमान में कमी रहने की वजह से जनवरी की सर्दी का एहसास जारी रहेगा।


राजधानी में कल न्यूनतम तापमान 2 डिग्री पहुंचने और सर्द हवाओं ने दिल्लीवालों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। इस वजह से सुबह शाम के समय गलन वाली सर्दी का एहसास महसूस किया गया। आगामी दिनों में भी शीतलहर चलने के साथ घना कोहरा मुश्किलें बढ़ाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed