फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13 lakh people living in relief camps after landing in Kerala

केरल में पानी उतरने के बाद भी राहत शिविरों में रह रहे 13 लाख लोग 

Fri, 24 Aug 2018 04:48 AM IST
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम Updated Fri, 24 Aug 2018 04:48 AM IST
विज्ञापन
13 lakh people living in relief camps after landing in Kerala
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (फाइल फोटो)।

केरल के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ का पानी उतरने के बाद लोग अपने-अपने घरों को लौटना शुरू हो गए हैं, लेकिन अब भी 13.43 लाख से ज्यादा लोग 3,520 राहत शिविरों में रह रहे हैं। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने  इन राहत शिविरों का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं। 

विज्ञापन


विजयन गुरुवार को हेलीकॉप्टर से तीन जिलों के राहत शिविर पहुंचे। उन्होंने चालकुड़ी, आलापुझा, कोझेनचेरी, उत्तरी पेरावूर और चेंगानूर में शिविरों का दौरा किया। लोगों ने उन्हें बताया कि उनका सबकुछ बाढ़ में खत्म हो चुका है। मुख्यमंत्री ने बेघर हुए लोगों को आश्वासन दिया कि सरकार दोबारा से घर बनाने में उनकी मदद करेगी।
विज्ञापन


मरे हुए जानवर को दफानाने की समस्या : केरल में घरों, सार्वजनिक जगहों पर कीचड़ और मलबा हटाने का अभियान शुरू हो गया है। लेकिन मरे जानवरों को दफनाना बड़ी समस्या बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि कई जगहों पर अब भी मरे हुए जानवर पड़े हुए हैं, जिनसे महामारी फैलने का खतरा है। हम जल्द से जल्द इन्हें दफनाने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक पांच हजार से ज्यादा मरे जानवरों को दफनाया जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद को उठे हाथ : गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में केरल को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। वहीं अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सगाली से विधायक नबाम तुकी ने अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया है। संयुक्त राष्ट्र ने 1.53 करोड़ रुपये इंडियन रेड क्रास सोसायटी को राज्य में राहत कार्यों के लिए दिए हैं।  

परीक्षा से चूकने वालों को मौका देगा रिजर्व बैंक : केरल में आई बाढ़ के कारण परीक्षा चूकने वाले आवेदकों को रिजर्व बैंक एक और मौका देगा। आरबीआई ने गुरुवार को ग्रेड बी अफसर पद पर भर्ती के लिए 2 सितंबर को केरल के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की।


आरबीआई ने कहा, ग्रेड बी अफसरों की भर्ती के लिए 16 अगस्त को हुए पेपर-1 में जो आवेदक परीक्षा देने से रह गए थे, उनके लिए दो सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आरबीआई नए प्रवेश पत्र जारी करेगा, जिसे 25 अगस्त से उसकी वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। वहीं पेपर 2 और 3 के लिए 6-7 सितंबर को होने वाली परीक्षा अब 15-16 सितंबर को आयोजित होगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed