फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   13,165 new COVID19 cases and 346 deaths reported in Maharashtra today

Coronavirus: महाराष्ट्र में आज कोरोना के 13165 नए मामले, 346 लोगों की मौत

Wed, 19 Aug 2020 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 19 Aug 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
13,165 new COVID19 cases and 346 deaths reported in Maharashtra today
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 13,165 नए मामले सामने आए और 346 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,28,642 हो गई। इनमें 4,46,881 लोग ठीक हो चुके हैं और 21,033 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,60,413 है। 

विज्ञापन


वहीं, मुंबई में आज कोरोना के 1,132 नए मामले सामने आए, 864 लोग ठीक हुए और 46 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,31,542 हो गई, जिनमें 17,917 सक्रिय मामले, 1,06,057 रिकवर मामले और 7,265 मौतें शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा पुणे शहर में 1,233 नए मामले सामने आए और 38 और मरीजों की मौत हो गई। पुणे में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 82,907 मामले सामने आ चुके हैं और कोविड-19 के 2,169 मरीजों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक में 8642 नए मामले, 126 मौतें
कर्नाटक में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 8,642 नए मामले दर्ज किए और 126 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 7,201 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद  राज्य में कुल मामलों की संख्या 2,49,590 हो गई है। इनमें 81,097 मामले सक्रिय हैं। 1,64,150 लोग ठीक हो चुके हैं और 4,327 लोगों की अब तक मौच हो चुकी है। 

तमिलनाडु में 5795 नए मामले, 116 मौतें
तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना के 5,795 नए मामले सामने आए, 6384 लोग ठीक हुए और 116 लोगों की मौत हो गई। राज्य में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,55,449 हो गई, जिसमें 53,155 सक्रिय मामले, 2,96,171 रिकवर मामले और 6,123 मौतें शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल में 3169 नए मामले, 53 की मौत
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना संक्रमण के 3,169 नए मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,25,922 हो गई, जिसमें 27,678 सक्रिय मामले और 2,581 मौतें शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में कोरोना के 976 नए मामले, 18 लोगों की मौत
मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 976 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 48,351 तक पहुंच गई। राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 18 और व्यक्तियों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,159 हो गई है।


बिहार में कोरोना के 2884 नए मामले, 10 की और मौत
बिहार में बुधवार को कोरोना के 2884 नए मामले आए और 10 और मरीजों की मौत हो गई। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 10 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या 568 हो गई है। नए मामलों के साथ संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 1,12,759 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed