फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   12-year-old boy waves red shirt to flag track damage prevents train accident

टला हादसा: बच्चे ने लाल शर्ट दिखाकर ट्रेन हादसा टाला, पश्चिम बंगाल के मालदा का मामला; रेलवे ने किया सम्मान

Mon, 25 Sep 2023 10:21 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 25 Sep 2023 10:21 PM IST
सार

12 साल के बच्चे की बहादुरी की सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। पश्चिम बंगाल के मालदा में एक बच्चे ने ट्रेन हादसे को टाल दिया। 
 

विज्ञापन
12-year-old boy waves red shirt to flag track damage prevents train accident
Demo Pic - फोटो : google

विस्तार

12 साल के बच्चे की सूझबूझ ने एक बड़े रेल हादसे को टाला है। यह मामला पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का है। 12 साल के बच्चे ने क्षतिग्रस्त पटरी को देखा, जिसके बाद उसने लाल शर्ट को सामने आ रही ट्रेन के सामने लहरा दिया। बच्चे द्वारा लहराई गई लाल शर्ट के कारण लोको पायलट द्वारा खतरे को भांप लिया गया था। जिसके बाद लोको पायलट द्वारा आपातकालीन ब्रेक लगाए गए और बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। रेलवे के एक अधिकारी द्वारा सोमवार को घटना की जानकारी दी गई। यह घटना पिछले गुरुवार को भालुका रोड यार्ड के पास की है।
विज्ञापन


पूर्वोत्तर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा, 12 साल के बच्चे की जागरूकता ने एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से रोक दिया था। बच्चे द्वारा टूटी हुई पटरी देख ली गई थी, जिसके बाद फौरन उसने अपनी लाल शर्ट के जरिए सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट को सिग्नल दिया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया, क्षतिग्रस्त ट्रैक के हिस्से की मरम्मत की जा चुकी है। फिर से इस ट्रैक पर परिचालन शुरू कर दिया गया है।

 बहादुरी के चलते बच्चे को एनएफ रेलवे अधिकारियों द्वारा वीरता प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मू, कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सम्मानित करने बच्चे के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed