{"_id":"6404b906bf781f930203a9f5","slug":"12-indians-stranded-in-libya-for-two-months-rescued-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Workers: दो माह से लीबिया में फंसे 12 भारतीय कामगारों को बचाया गया, सभी की सुरक्षित वतन वापसी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Workers: दो माह से लीबिया में फंसे 12 भारतीय कामगारों को बचाया गया, सभी की सुरक्षित वतन वापसी
Sun, 05 Mar 2023 09:15 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 05 Mar 2023 09:15 PM IST
सार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि लीबिया ले जाने के बाद उन्हें बिना किसी वेतन के निजी कंपनियों में नौकरी की पेशकश की गई और बंधुआ मजदूर के रूप में रखा गया।
विज्ञापन
भारतीय कामगार
- फोटो : ट्विटर/राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, विदेश मंत्रालय और ट्यूनीशिया में भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयास से लीबिया में पिछले दो महीने से फंसे 12 भारतीय कामगारों को बचाया गया है। इन कामगारों को एक एजेंट द्वारा पंजाब से अवैध रूस से लीबिया ले जाया गया था। उन्हें आकर्षक नौकरी, अच्छे वेतन और खुशहान जीवन का वादा किया गया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि लीबिया ले जाने के बाद उन्हें बिना किसी वेतन के निजी कंपनियों में नौकरी की पेशकश की गई और बंधुआ मजदूर के रूप में रखा गया। कामगारों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें बेरहमी से पीटा गया और उचित भोजन भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
Punjab: कई दिन बासी खाना खाया, यातनाएं भी झेली... लीबिया से घर लौटे गुरप्रीत ने बयां की दास्तां
विज्ञापन
कुछ स्थानीय नेताओं के द्वारा एनसीएम के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को पत्र लिखा गया है। पत्र में कामगारों को वापस लाने का अनुरोध किया गया था। ये कामगार अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। लालपुरा ने छह फरवरी को विदेश मंत्रालय को प्रतिवेदन भेजा और कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया। ट्यूनीशिया में भारतीय दूतावास से भी इस संबंध में संपर्क किया गया।
दूतावास द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, लीबिया के बेनगाजी के एक निवासी ने फंसे हुए भारतीयों को मानवीय सहायता और राहत आपूर्ति प्रदान करने में मदद की। मंत्रालय और दूतावास की मदद से 12 में से चार भारतीयों को 12 फरवरी को लीबिया से सफलतापूर्वक वापस लाया गया। शेष आठ श्रमिकों को दो मार्च को वापस लाया गया था।