{"_id":"5e5028b18ebc3ef3ff5491cc","slug":"11-percent-deaths-in-road-accidents-occurs-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर के सड़क हादसों में 11 फीसदी मौत भारत में: गडकरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुनियाभर के सड़क हादसों में 11 फीसदी मौत भारत में: गडकरी
Sat, 22 Feb 2020 12:30 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 22 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
नितिन गडकरी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि दुनियाभर में सड़क हादसे में होने वाली मौतों में अकेले भारत में 11 फीसदी होती है। उन्होंने यह बात स्टॉकहोम में चल रहे ‘तीसरे हाई-लेवल ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ऑन रोड सेफ्टी फॉर अचीविंग ग्लोबल गोल्स 2030’ को संबोधित करते हुए कही। इसमें 140 देशों के 1,700 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
गडकरी ने कहा, संयुक्त राष्ट्र द्वारा सड़क सुरक्षा के साथ सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप का दृष्टिकोण विशेष रूप से भारत जैसे देशों के लिए प्रासंगिक है जहां सुरक्षा की समस्या सामाजिक समानता से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया, जलवायु संकट की चुनौती से निपटने के लिए भारत ई-वाहन, ई-हाइवे और बायो फ्यूल का इस्तेमाल बढ़ा रहा है।
विज्ञापन