फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   11 convicted in Gulberg society massacre case sentenced to life imprisonment

गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार: 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

Fri, 17 Jun 2016 12:55 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Jun 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
11 convicted in Gulberg society massacre case sentenced to life imprisonment
अदालत ने सुनाया फैसला

गुजरात के गुलबर्ग सोसायटी नरसंहार मामले में एसआईटी अदालत ने 11 दोषियों को मौत तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा 12 अन्य लोगों को सात साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। लोक अभियोजक आरडी कोडेकर ने बताया कि फैसले के दौरान न्यायालय ने कहा कि 2002 की यह घटना सभ्य समाज के लिए एक काला दिन था।

विज्ञापन



गुलबर्ग मामले में करीब 15 साल बाद आए इस फैसले का कई लोगों ने स्वागत किया है लेकिन अन्य आरोपियों के कम सजा मिलने पर अपनी निराशा भी जताई है। समाजसेवी तीस्ता सीतलवाड़ ने कहा कि वह अदालत के इस फैसले से नाखुश हैं और जिन लोगों को कम सजा सुनाई गई है उसके खिलाफ वह अगली अदालत में अपील करेंगी। वहीं इस हमले में मारे गए एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी का कहना है कि सभी आरोपियों के आजीवन कारावास मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं दोषियों के परिवार ने अदालत के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है। वह एसआईटी कोर्ट के इस फैसले से नाखुश हैं। उनका कहना है कि उनके परिवार के सदस्य को गलत तरीके से इस मामले फंसाया गया है।

क्या हुआ था गुलबर्ग सोसायटी में?

11 convicted in Gulberg society massacre case sentenced to life imprisonment
जाकिया जाफरी फैसले के खिलाफ करेंगी अपील - फोटो : ANI

गौरतलब है कि 2002 के गुजरात दंगों के दौरान अहमदाबाद स्थित गुलबर्ग सोसायटी पर करीब 400 लोगों की हिंसक भीड़ ने हमला बोला था। इसमें पूर्व सांसद एहसान जाफरी सहित 69 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मामले में बीते दो जून को विशेष अदालत के न्यायाधीश पीबी देसाई ने 66 आरोपियों में से 24 को दोषी करार दिया था। 

अदालत ने 11 को हत्या का दोषी माना जबकि विश्व हिंदू परिषद के नेता अतुल वैद्य सहित 13 अन्य लोगों को हत्या से छोटे अपराध के लिए दोषी माना था। 14 साल बाद आए अदालत के फैसले में छह की मौत ट्रायल के दौरान ही हो गई थी।

भाजपा पार्षद बिपिन पटेल सहित 36 लोगों को इस मामले में बरी कर दिया गया था। बरी किए गए अन्य आरोपियों में गुलबर्ग सोसाइटी क्षेत्र के तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर केजी इरडा और पूर्व कांग्रेस पार्षद मेघसिंह चौधरी भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed