{"_id":"5a3ac1d64f1c1b74698c3002","slug":"1040-cases-of-fake-fake-caste-certificate-for-government-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली जाति प्रमाण पत्र से सरकार नौकरी पाने के 1040 मामले दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नकली जाति प्रमाण पत्र से सरकार नौकरी पाने के 1040 मामले दर्ज
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकली जाति प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी पाने वाले लोगों के 1040 मामले केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा दर्ज किए गए हैं। सरकार ने लोकसभा में बुधवार को यह जानकारी दी। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 48 विभागों/मंत्रालयों/संगठनों से 10 दिसंबर 2017 तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक फर्जी / नकली जाति प्रमाण पत्रों के जरिए सरकारी नौकरी के लगभग 1040 मामले दर्ज किए गए।
इनमें से करीब 65 मामलों में नौकरी पाने वालों की सेवा खत्म कर दी गई जबकि लगभग 570 मामले संबंधित सरकारी प्राधिकारियों के समक्ष सत्यापन व छानबीन के लिए लंबित हैं। बता दें कि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने जून में सभी केंद्रीय सरकारी संगठनों/विभागों से नकली जाति प्रमाण पत्रों के आधार पर सामने आई नियुक्तियों के बारे में आंकड़े मांगे थे।
पढ़ें- प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त को आधार से जोड़ने का कोई प्रस्ताव नहीं
विज्ञापन
इतना ही नहीं करीब 145 मामले विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। शेष 260 मामले नियुक्ति प्राधिकारियों के समक्ष प्रारंभिक जांच की स्तर पर हैं। सिंह ने बताया कि नकली जाति प्रमाण पत्रों से संबंधित 16 मामलों की जांच सीबीआई कर रही है जिन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी ने वर्ष 2010 से 2016 के दौरान दर्ज किया था।