{"_id":"6394fb3d3f65a4101467faa1","slug":"10-month-old-girl-died-after-she-was-flung-from-a-cab-on-the-mumbai-ahmedabad-highway-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai News: चलती कैब से बच्ची को फेंका, मौत, मां के साथ की गई छेड़छाड़, एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai News: चलती कैब से बच्ची को फेंका, मौत, मां के साथ की गई छेड़छाड़, एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sun, 11 Dec 2022 09:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 11 Dec 2022 09:15 AM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे कैब बैठकर लौट रही थीं। कैब में अन्य यात्री भी सवार थे। महिला ने पुलिस को बताया कि रास्ते में कैब ड्राइवर और सवार अन्य यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले में मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर शनिवार को ड्राइवर ने मां-बेटी को कैब से नीचे फेंक दिया। घटना में दस महीने की बच्ची मौके पर मौत हो गई। कैब ड्राइवर पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। अब पुलिस ने एक आरोपी विजय कुशवाहा के खिलाफ पीएस मांडवी, पालघर जिले में आईपीसी की धारा 304 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
क्या है मामला?
पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला और उसकी बेटी पेल्हार से वाडा तहसील के पोशेरे कैब बैठकर लौट रही थीं। कैब में अन्य यात्री भी सवार थे। महिला ने पुलिस को बताया कि रास्ते में कैब ड्राइवर और सवार अन्य यात्रियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उन्होंने बच्ची को छीन लिया और उसे तेज रफ्तार कैब से फेंक दिया। पुलिस ने कहा कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि महिला को भी चलती कैब से धक्का देकर नीचे फेंक दिया। जिससे उन्हें चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में मांडवी पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन