आज के दिन: पीएम मोदी से म्यांमार के राष्ट्रपति की मुलाकात, मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी
नमस्कार! आज है सोमवार, 1 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज 1 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति मिलेंगे
म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान वह सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और म्यांमार के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति एक बिजनेस फोरम में भी हिस्सा लेंगे। पहले वह सोमवार को इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (IBCA) शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन अफ्रीकी महाद्वीप के कुछ देशों में इबोला वायरस के प्रकोप के कारण चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया। चूंकि IBCA सम्मेलन भी इसी आयोजन के साथ प्रस्तावित था, इसलिए उसे भी टाल दिया गया। इसके बावजूद म्यांमार के राष्ट्रपति अब भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा
व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता के लिए एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार से भारत दौरे पर आएगा। भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते के विवरण को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं। साथ ही व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत बातचीत को भी आगे बढ़ाया जाएगा। यह दौरा अप्रैल में हुई उच्च स्तरीय बैठकों की ही अगली कड़ी है। अप्रैल महीने में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने वाशिंगटन डीसी का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों के अधिकारियों के बीच अंतरिम समझौते के मसौदे को अंतिम रूप देने और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) की बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए आमने-सामने विस्तृत चर्चा हुई थी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
सीएम योगी मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोकभवन में हाईस्कूल व इंटर के विभिन्न बोर्ड के राज्य स्तरीय मेधावियों को सम्मानित करेंगे। राज्य स्तरीय सर्वोच्च 10 मेधावियों को एक-एक लाख रुपये का चेक, एक-एक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। जबकि जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिले के प्रथम 10 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र व मेडल दिए जाएंगे। राज्य स्तर पर यूपी बोर्ड, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीआईएसई व सीबीएसई के हाईस्कूल व इंटर के कुल 223 मेधावियों को सीएम लोकभवन में सम्मानित करेंगे। जबकि जिला स्तर पर कुल 1459 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तरीय आयोजन में मेधावी विद्यार्थी के साथ उनके एक-एक अभिभावक भी शामिल हो सकेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)
कई बदलाव होंगे लागू
सोमवार से नया महीना शुरू हो रहा है। आज से रोजमर्रा के कामों से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं। सोमवार से आप जिस किसी को भी पैसे यूपीआई से ट्रांसफर करेंगे, उसका असली बैंक रजिस्टर्ड नाम आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। वहीं, एटीएम से कैश निकालने से लेकर, खाते का बैंलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट निकालना जून से महंगा हो सकता है। इसके साथ ही जून महीने में पीएफ से जुड़ा नियम बदलने वाला है।
खेत बचाओ अभियान
देश में सोमवार से ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू होगा। यह अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत से राज्य तक व्यापक समन्वय पर दिया जोर है। वहीं, सरकार खेत बचाओ अभियान को गांव-गांव तक ले जाने की तैयारी में है।