फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   1 April 2026 Major Events

आज के दिन: 2027 की जनगणना का पहला चरण होगा शुरू, आज से लागू होंगे आयकर के नए नियम

Wed, 01 Apr 2026 06:21 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Wed, 01 Apr 2026 06:21 AM IST
सार

नमस्कार! आज है बुधवार, 1 अप्रैल। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
1 April 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 1 अप्रैल 2026 को चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है।  2027 की जनगणना का पहला चरण आज से शुरू हो रहा है। वहीं, आज से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इसमें नया आयकर अधिनियम और फैस्टैग पास में बढ़ोतरी शामिल है। 

विज्ञापन

जनगणना का पहला चरण आज से होगा शुरू

 जनगणना 2027 के पहले चरण की बुधवार से शुरूआत होगी। पहला चरण 30 सितंबर तक चलेगा। सरकार ने जनगणना 2027 के पहले चरण में पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों को अधिसूचित किया है। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में घर-घर जाकर सूचीकरण और स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी होगी। बता दें कि देश में 16 साल बाद जनगणना हो रही है। जनगणना का यह जिम्मा देश के 30 लाख कर्मियों को दिया गया है।  (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई नियमों में आज से बदलाव 

नए वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल से देश  में नया आयकर अधिनियम, 2025 लागू हो गया है। यह करीब छह दशक पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा। इस नए कानून के तहत टैक्स सिस्टम, प्रक्रियाओं और नियमों में कई अहम बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा बदलाव फाइनेंशियल ईयर (FY) और असेसमेंट ईयर (AY) की जगह एकल टैक्स ईयर की शुरुआत है, जिससे टैक्स फाइलिंग प्रक्रिया को सरल बनाने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने फास्टटैग एनुअल पास की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। वहीं, भारतीय रेलवे के नए नियम के अनुसार, ट्रेन प्रस्थान से आठ घंटे के भीतर कन्फर्म टिकट कैंसिल करने पर अब कोई रिफंड नहीं मिलेगा (पहले यह अवधि चार घंटे थी)। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

 

विज्ञापन

दिल्ली लखपति बिटिया योजना आज से शुरू

दिल्ली सरकार की दिल्ली लखपति बिटिया योजना बुधवार से शुरू होगी। इस योजना के तहत लड़की के जन्म से लेकर ग्रैजुएशन तक की शिक्षा में सरकार मदद करेगी। सरकार का कहना है कि इससे सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नींव मजबूत बनेगी।

भोजशाला मामले पर सुनवाई

भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के 16 मार्च 2026 के आदेश को चुनौती दी है। इसमें जजों ने विवादित स्थल का स्वयं निरीक्षण करने का फैसला लिया था। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

लखनऊ सुपर जाएंट्स-दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला

लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर होगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। वहीं, दिल्ली के सामने ओपनिंग जोड़ी की चुनौती होगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

एनईएसटीएस का कार्यक्रम 

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संगठन राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा सोसाइटी (एनईएसटीएस), 1 अप्रैल, 2026 को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में अपना 8वां स्थापना दिवस मनाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंजनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम उपस्थित रहेंगे।  वहीं, जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी शामिल होंगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed