फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   05 June 2026 Major Events

आज के दिन: प्रधानमंत्री मोदी सूरत और दमन दौरे पर, मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसलों का होगा एलान

Fri, 05 Jun 2026 06:06 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Fri, 05 Jun 2026 06:06 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शुक्रवार, 5 जून। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
05 June 2026 Major Events
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 5 जून 2026 को जेष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सूरत और दमन दौरे पर हैं। इसके साथ ही आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसलों का एलान होगा।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी का सूरत और दमन दौरा

शुरुआत प्रधानमंत्री से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सूरत और दमन का दौरा करेंगे। सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह 8-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के प्रमुख पैकेज राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही एनएच-56 के महत्वपूर्ण खंडों को चार-लेन बनाने की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना जनजातीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच को सुगम बनाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वह दमन में नमो हवाई अड्डा का नया टर्मिनल भवन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए 885 करोड़ रुपये की बंदरगाह परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

मौद्रिक नीति समिति की बैठक के फैसलों का एलान
भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक चल रही है। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज इसके फैसलों का एलान करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण केंद्रीय बैंक इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। यह समीक्षा पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव से आर्थिक परिदृश्य जटिल हुआ है। अधिकांश अर्थशास्त्रियों को ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है। हालांकि, वैश्विक चुनौतियों के कारण आरबीआई का बयान अधिक सतर्क हो सकता है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

गृह मंत्री का त्रिपुरा दौरा
गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। त्रिपुरा की बांग्लादेश के साथ 856 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा लगती है। राज्य तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है। इसी कारण यह क्षेत्र अवैध घुसपैठ, तस्करी और सीमा पार अपराधों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। करीब 21 किलोमीटर के दुर्गम क्षेत्र को छोड़कर अधिकांश सीमा पर बाड़ लगाई जा चुकी है। इसका उद्देश्य अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य सीमा पार गतिविधियों को रोकना है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सेबी और आईईपीएफए का कार्यक्रम
कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अधीन निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष प्राधिकरण (आईईपीएफए) और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) भोपाल में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक एक दिवसीय 'निवेशक शिविर' का आयोजन करेंगे। 'शिविर' निवेशकों को बिना दावा किए गए लाभांश और शेयरों से संबंधित मुद्दों को हल करने में सहायता करने के लिए एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं प्रदान करने वाले मंच के रूप में कार्य करेगा। साथ ही, निवेशक सेवाओं और जमीनी स्तर पर शिकायत निवारण तंत्र तक सीधी पहुंच को सक्षम करेगा।

आज है विश्व पर्यावरण दिवस 
हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस माना जाता है। वर्ष 2026 की थीम जलवायु कार्रवाई है। इसका मेजबान देश अजरबैजान गणराज्य का बाकू शहर है। इस दिवस की शुरुआत 1973 में संयुक्त राष्ट्र की पहल पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हुई थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरणीय अभियानों में से एक बन चुका है, जिसमें 150 से अधिक देशों के लोग भाग लेते हैं। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed