फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   hindi Joke on husband wife

पतिदेव का मुरब्बा कैसे बनाएं...

Wed, 09 May 2018 03:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 03:15 PM IST
विज्ञापन
hindi Joke on husband wife
जोक - फोटो : े्े्
पतिदेव का मुरब्बा कैसे बनाएं...
विज्ञापन


सामग्री; एक अदद पति, कर्कश वाणी, व्यंगात्मक शब्द रचना, स्वाद के लिए धमकी की पत्तियां...

बनाने की विधि...
सुबह-सुबह पतिदेव के ऊपर ठण्डा पानी डालकर उन्हें जगाएं...

जब पतिदेव अच्छी तरह धुल जाए...
तब उन्हें कॉली, ठण्डी, कम शक्कर की बेजायका चाय निगलने के लिए मजबूर करें...
साथ ही साथ पतिदेव को धीमे-धीमे कर्कश वचनों की आंच में पकने दें...
जब वह थोड़े लाल-पीले होने लगें...

तो उन पर ससुराल की झूठी-सच्ची मनगढंत शब्दों की व्यंगात्मक संरचना का गरम मसाला डालिए...

जब पतिदेव उबलने लगें तथा प्रेशर-कुकर की सीटी के समान खड़खड़ाने लगें...
तो चुपचाप पलंग पर लेट कर सिसकियां भरने लगिए...
अब पतिदेव को ठण्डा होने के लिए छोड़ दीजिए...
आधे घंटे बाद जब दफ्तर जाने के लिए उन्हें देर होगी...
तो वह खुद ही मनाने चले आएंगे...

लीजिए, तैयार हो गया पतिदेव का लजीज मुरब्बा...

अब इन्हें या तो आप फरमाइशों की चपाती के साथ चखिए या फिर आश्वासनों के ब्रेड पर लगा कर खाइए...!

वैधानिक चेतावनी: यह व्यंजन दांपत्य जीवन के लिए हानिकारक है...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Latest Funny Jokes in Hindi related to Hindi Chutkule, Husband Wife Jokes, Whatsapp Jokes, Chutkule in Hindi, Hindi Funny Jokes and Love SMS etc. Stay updated with us for all latest jokes in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed