फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes ›   Funny Jokes on son and father

बेटे का पिता को खतरनाक पत्र

Thu, 09 Nov 2017 10:19 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Thu, 09 Nov 2017 10:19 AM IST
विज्ञापन
Funny Jokes on son and father
demo

एक बार एक पिता अपने पुत्र के कमरे के बाहर से निकला तो देखा,

विज्ञापन

कमरा एकदम साफ़।
नयी चादर बिछी हुई
और उसके ऊपर रखा एक पत्र।

इतना साफ़ कमरा देखकर पिता अचम्भित हो उठा।

उसने वो पत्र खोला।
उसमे लिखा था।

प्रिय पिता जी,
मैं घर छोड़कर जा रहा हूं।
मुझे माफ़ करना।
आपको मैं बता देना चाहता हू मैं दिव्या (वर्मा अंकल की बेटी) से प्यार करता था

लेकिन दोनों परिवार की दुश्मनी को देखते हुए मुझे लगा आप सब हमारे रिश्ते के लिए तैयार नहीं होंगे।
दिव्या आपको या मम्मी को पसंद नहीं क्यूंकि वो शराब पीती है।
लेकिन आप सब नहीं जानते शराब पीने वाला कभी झूठ नहीं बोलता।
मैं सुबह में जल्दी इसलिए निकला क्यूंकि मुझे उसकी जमानत करनी थी।
वो रात कुछ दोस्तों के साथ चरस पीती पकड़ी गयी थी और सबसे पहले उसने मुझे फ़ोन किया।
क्या ये प्यार नहीं? वो आपको और मम्मी को गालियां देती रहती है उसको सास ससुर पसंद नहीं इसलिए हम सबके लिए ये ही अच्छा है हम अलग रहें।

रही बात मेरी तो मेरे पास नौकरी नहीं थी तो उसका इंतज़ाम भी दिव्या ने कर लिया है। उसने मुझे पॉकेट मारना सिखा दिया। ऊपर से उसके दोस्तों का अपना ड्रग्स सप्लाई का बिज़नेस भी है।

वो भी सीख ही लूंगा। अपनी लाइफ तो सेट है पापा।
बस आपका आशीर्वाद चाहिए।

आपका प्यारा बेटा सुमित।

पेज के अंत में लिखा था: PTO

पिता ने अपने कांपते हाथों से पत्र पलटा तो उसपर लिखा था।

“चिंता न करो सामने वालो के यहां मैच देख रहा हूं।
बस ये बताना था कि मेरे रिजल्ट से भी बुरा कुछ हो सकता है।
इसलिए थोड़े में संतोष करो।
Side table में रिजल्ट पड़ा है। Sign कर देना कॉलेज में जमा करना है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Latest Funny Jokes in Hindi related to Hindi Chutkule, Husband Wife Jokes, Whatsapp Jokes, Chutkule in Hindi, Hindi Funny Jokes and Love SMS etc. Stay updated with us for all latest jokes in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed