जब संता का खतरनाक जवाब सुनकर डॉक्टर साहब ही हो गए बेहोश, पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------------------
संता अपनी गर्भवती बीवी को अस्पताल ले गया
और नर्स से बोला...
अगर लड़का हो तो कहना कि टमाटर हुआ है...
और अगर लड़की हो तो कहना प्याज हुई है..!
इत्तेफाक से लड़काऔर लड़की दोनों जुड़वा हो जाते हैं…
नर्स कन्फ्यूजन में बाहर आयी और बोली…
सर बधाई हो..
'सलाद' हुआ है..!!
पप्पू केले के छिलके से फिसल कर गिर गया।
आगे चला तो दूसरे छिलके से फिसल कर फिर गिर गया।
थोड़ा और आगे चला तो उसे तीसरा छिलका दिख गया।
पप्पू बोला - धत तेरे की, अब फिर से गिरना पड़ेगा...!!!
बैंक मैनेजर - ये क्या अजीब सा हस्ताक्षर है?
@/e
संता - ये हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं!
बैंक मैनेजर - ऐसा अजीब सा हस्ताक्षर? क्या नाम है उनका?
संता - जलेबी बाई…!!!
टीचर - यह सदाचार क्या होता है?
.
.
.
.
पप्पू - जैसे आम का अचार होता है,
वैसे ही सादा आचार होता है!
संता (डॉक्टर से) - जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हैं।
डॉक्टर - कोई दिक्कत नहीं,
ये लो गोली, रात को सोने से पहले खा लेना।
संता - कल से खाऊंगा,
आज तो फाइनल है!!!
संता का जवाब सुनकर डॉक्टर ही बेहोश हो गया...