जोक्स: पत्नी के बारे में पति से सब्जीवाले ने कही ऐसी बात, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
लड़का परीक्षा हॉल में परेशान बैठा था....
टीचर - क्या हुआ प्रश्न कठिन हैं क्या...?
लड़का - नहीं सर, मैं तो ये सोच रहा हूं कि इस प्रश्न का उत्तर किस जेब में है।
सब्जीवाला - भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी है क्या...?
पति आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...?
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं।