एक परेशान पति ने बताया कि बीवी से ज्यादा इज्जत उसे कौन देता है, पढ़िए ये मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
पप्पू उदास बैठा था...
गप्पू - क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो?
पप्पू - अरे या पूछ मत, शादी से पहले मैंने भगवान से मांगा था कि
अच्छी 'पकाने' वाली देना..!!
लेकिन, यार जल्दबाजी में 'खाना' बोलना ही भूल गया था...!!!
पत्नी - एक गेम खेलते हैं...
पति - कौन सा गेम???
पत्नी - अगर मैं कलर का नाम लूं तो
तुम बायीं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति - अगर मैं जीत गया तो???
पत्नी - जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर!
पति (खुश होते हुए) - ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं!
पत्नी - ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल?
पप्पू - पति क्या होता है?
.
.
.
गप्पू - पति वह प्राणी है, जो भूत प्रेत से बेशक न डरे
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के लिए काफी है..!!!
एक परेशान पति...
बीवी से ज्यादा इज्जत तो मुझे
उसकी अलमारी के कपड़े देते हैं
जब भी खोलता हूं दो-तीन तो पैरों पर ही गिर जाते हैं...!!!