पप्पू की बीमार दादी ने डॉक्टर के सामने ऐसा मुंह खोला कि पड़ गए लेने के देने, पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
पप्पू - अगले साल मेरे पास करोड़ों का बंगला,
ऑडी कार और करोड़ों रुपये अकाउंट में होंगे।
गप्पू - वो कैसे?
पप्पू - अभी-अभी नेटवर्क मार्केटिंग वाला मुझे समझा कर गया है...!!!
बॉस (गुस्से में) - क्या कभी तुमने गधा देखा है?
पप्पू (सिर नीचे करके) - नहीं...
बॉस - नीचे क्या देख रहे हो, मेरी तरफ देखो...!!!
रास्ते में एक आदमी ने दूसरे आदमी को रोककर पूछा -
भाई साहब, भाभीजी लेफ्टी हैं क्या?
पहला आदमी - हां, पर आपको कैसे पता चला?
दूसरा आदमी - वो आपका दायां गाल सूजा हुआ है ना...!!!
पप्पू अपनी बीमार दादी को मोहल्ले के डॉक्टर के पास दिखाने ले गया...
डॉक्टर - मुंह खोलो दादी...
दादी - तुम्हारी बीवी रोज शाम को तुम्हारे पड़ोसी राजू से मिलती है।
बस इससे ज्यादा मेरा मुंह मत खुलवाना...!!!