एक लड़की मरने के बाद जब ऊपर गई तो यमराज बोले... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
टीचर - तुम कल स्कूल क्यों नहीं आए थे?
.
लड़का - जी वो कल मेरे घर में पूजा थी!
.
टीचर - तो परसों क्यों नहीं आए थे?
.
लड़का - जी परसों मेरे घर प्रिया थी...!!!
एक लड़की मरने के बाद जब ऊपर गई तो...
.
यमराज - बेटी बता कहां जाएगी, नर्क में या स्वर्ग में?
.
लड़की - धरती से बस मेरा मोबाइल और चार्जर मंगा दो,
मैं तो कहीं भी रह लूंगी...!!!
यमराज बेहोश...