टेबल पर चाय किसने गिराई? पप्पू के जवाब से मास्टर जी हुए बेहोश... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
एक रात एक चोर पप्पू के घर में घुस आया...और
पिस्तौल दिखाकर बोला - बता सोना कहां है?
.
.
पप्पू - अबे उल्लू के पट्ठे.. इतनी सी बात के लिए
पिस्तौल दिखाने की क्या जरूरत थी...
पूरा घर खाली पड़ा है, जहां मर्जी सो जा...!!!
ज्योतिषी - तुम्हारा नाम कविता है?
कविता - जी महाराज
ज्योतिषी - महेंद्र तेरे पति का नाम है?
कविता - जी जी महाराज (हाथ जोड़ते हुए)
ज्योतिषी - तेरे दो लड़के और एक लड़की है?
कविता - जी जी महाराज (आश्चर्य से झुक कर प्रणाम करते हुए)
ज्योतिषी - तूने कल 10 किलो चावल खरीदे हैं?
कविता (पैरों पर गिर कर) -महाराज आप तो अंतर्यामी हैं!
ज्योतिषी - अगली बार कुंडली लाना, राशन कार्ड नहीं...!!!
मास्टर जी - टेबल पर चाय किसने गिराई?
इसे अपनी मातृभाषा में अनुवाद करो!
छात्र - मातृभाषा यानी मम्मी की भाषा?
मास्टर जी - हां...
छात्र - अरे कमीने, कर दिया ना धुली चादर का सत्यानाश!
पड़ गई न दिल को तसल्ली!
अब आने दे तेरे बाप को, वही धोएगा चादर!
.
मास्टर जी अभी भी बेहोश हैं...