हर शादीशुदा मर्द उदास हो कर दोस्तों से कहता है... पढ़िए मजेदार जोक्स
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-------------------------------------------
जो लड़के 36 आएंगी 36 जाएंगी वाले स्टेटस डालते थे...
.
उनकी मां आज ज्योतिष से पूछ रही थी...
.
बेटा 37 का हो गया...
.
बहू कब आएगी...!!!
टीचर - पढ़ाई करो पढ़ाई...
.
.
.
बच्चा - सर, पढ़ाई तो वो करते हैं,
जिन्हें बैंक में नौकरी करनी हो...
हम तो लोन लेंगे लोन...!!!
हर शादीशुदा मर्द उदास हो कर दोस्तों से कहता है...
.
.
कुछ नहीं यार तेरी भाभी से कहा सुनी हो गई...
.
.
जबकि उसने सिर्फ सुनी होती है, कहा कुछ नहीं होता...!!!