पार्क से घूम कर आए संता ने बीबी से कही ऐसी बात, जिसे पढ़ आपकी नहीं रुकेगी हंसी
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
-----------------------------
कैसी माया है दुनिया की...
केले खाने से हडी मजबूत होती है।
और
केले के छिलके पर पैर रखने से टूट जाती है।
काफी दिनों बाद सांता पार्क में घूमने गया,
घर लौटकर उसने अपनी पत्नी को बताया – जानती हो लोग मुझे भगवान मानने लगे हैं,
पत्नी – ये तुमने कैसे जाना।
संता – जब मैं पार्क में गया था लो वहां पर औरतें मुझे देख कर बोली, “हे भगवान!, तू फिर आ गया।”
भाई अब तो
ठण्ड इतनी बड़ गई है कि
मच्छर भी कान में आकर बोलते है
भाई काटूंगा नहीं
बस रजाई में घुसकर सोने दे।