पड़ोसन के घर के बाहर टंगी बोर्ड पढ़कर महिला हुई बेहोश... पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------------
संता अपनी भाभी की जमकर पिटाई कर रहा था...
.
तभी संता का एक दोस्त आया और पूछा-
अपनी भाभी की तू पिटाई क्यों कर रहा है?
.
संता बोला - भाई आज मेरे सिर पर खून सवार है,
मेरी भाभी का कैरेक्टर खराब है!
.
संता के दोस्त ने पूछा - क्यों भाई, क्या हुआ?
.
संता बोला - मैं अपने किसी भी दोस्त से जब ये पूछता हूं...
कि तुम फोन पर किससे बात कर रहे हो,
तो वो यही जबाब देता है- तेरी भाभी से...!!!
संता और बंता पहली बार एक बड़े घर की शादी में गए...
.
संता ने खाने की प्लेट में टीशू पेपर देखा....
.
उसने उसे खाने की चीज समझा और खाने लगा...
.
संता को टीशू पेपर खाते देख बंता बोला-
ओए... मत खा यार इसको, फीका है...!!!
एक महिला अपनी नई पड़ोसन के घर के अंदर जाने लगी,
तभी उसकी निगाहें दरवाजे के ऊपर टंगे बोर्ड पर पड़ीं...
.
लिखा था- कृपया चप्पलों के साथ अपनी गलत सोच,
गलत हरकत, सास-बहू देवरानी-जेठानी और ननद की
चुगली बाहर ही उतार कर आएं और
एक सबसे खास बात...
.
अपनी तिरछी नजरों से
मेरे हैंडसम पति को ना देखें...
वो बहुत सीधे हैं, किसी के भी
बहकावे में आ जाते हैं...!!!