गर्लफ्रेंड की बात सुन ब्वॉयफ्रेंड को...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
------------------------------------------
पत्नी - एक गेम खेलते हैं...
पति - कौन सा गेम???
पत्नी - अगर मैं कलर का नाम लूं तो
तुम बायीं दीवार को हाथ लगाना
और फल का नाम लूं तो दाहिने वाली दीवार को हाथ लगाना।
पति - अगर मैं जीत गया तो???
पत्नी - जो हारेगा वो जीतने वाले की हर बात मानेगा और वो भी जिंदगी भर!
पति (खुश होते हुए) - ये गेम तो मैं ही जीतूंगा, चलो खेलते हैं!
पत्नी - ठीक है तो शुरू करते हैं, 'ऑरेंज'
अब पति बेचारा तीन दिन से सोच में पड़ा हुआ है कि पत्नी कलर बोली या फल?
एक कपल होटल में खाना खाने गया...
ब्वॉयफ्रेंड - अच्छा क्या लोगी तुम?
गर्लफ्रेंड - जो तुम कहो...
ब्वॉयफ्रेंड - वेटर जरा मीनू लाना।
गर्लफ्रेंड - मैं भी मीनू खाऊंगी...!!!
बेचारे ब्वॉयफ्रेंड को रोना आ गया...