जोक्स: पति ने की पत्नी के सेल्फ कंट्रोल की तारीफ, लेकिन पड़ गए लेने के देने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
----------------------------------------
भारत ही एकमात्र ऐसा देश है,
जहां खराब मौसम के लिए भी
दूसरों को ही दोषी ठहराया जाता है...
जैसे - और वर्मा जी आपने तो बहुत बारिश करवा रखी है...!!!
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है -
आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा और पूछा -
वापस करने कौन आएगा बे...!!!
पति (पत्नी से) - सेल्फ कंट्रोल तो कोई तुमसे सीखे। मानना पड़ेगा...!
पत्नी (खुशी और गर्व के साथ) - वो तो है... पर किस बात पर?
पति - शरीर में इतनी 'शुगर' है,
पर मजाल है कभी जुबान पर आने दी हो...!!!