फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule funny jokes police jokes

जोक्स: पत्नी ने पूछा एक आसान सा सवाल, लेकिन पति का जवाब सुन ऐसी भड़की कि कर दी धुनाई

Sat, 07 Dec 2019 10:47 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 07 Dec 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule funny jokes police jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला... 

विज्ञापन


-------------------------------------------- 

सिपाही - चल भाई, तेरे फांसी का समय हो गया। 

कैदी - पर मुझे तो फांसी 20 दिन बाद होने वाली थी! 

सिपाही - जेलर साहब कह कर गए हैं कि तू उनके गांव का है,
इसलिए तेरा काम पहले...!!!

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule funny jokes police jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक पति ने अपने गुरु से पूछा - स्वामी जी,
पिछले कुछ समय से एक चमत्कारिक घटना घट रही है। 
आधी रात को जब मेरी नींद खुलती है तो देखता हूं कि
मेरी पत्नी सिर तक चादर से ढंक कर सोई रहती है
और एक प्रकाश पुंज उसके सिर के पास फैला रहता है।
क्या मेरी पत्नी के पास कोई दैविक शक्ति है? 

गुरु जी बोले - बेटा अपनी बुद्धि लगाओ,
तुम्हारी पत्नी चादर के अंदर तुम्हारा मोबाइल चेक कर रही होगी।
दैविक शक्ति के चक्कर में ना पड़कर जल्दी से अपने मोबाइल का पासवर्ड बदल दो,
नहीं तो भविष्य में तलाक के योग बन जाएंगे...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन

Jokes husband wife jokes in hindi majedar chutkule funny jokes police jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

एक बार एक पति को उसकी पत्नी ने पूछा - अगर मैं 2-4 दिन नहीं
दिखूं तो आपको कैसा लगेगा...??? 

पति मन ही मन बहुत खुश हुआ। उससे रहा नहीं गया और उसने
तपाक से बोल दिया - मुझे बहुत अच्छा लगेगा...! 

फिर क्या था... पत्नी सोमवार को नहीं दिखी...
मंगलवार को नहीं दिखी...
बुधवार को नहीं दिखी...
गुरुवार को भी नहीं दिखी...

शुक्रवार को जब आंखों की सूजन कम हुई, तब जाके थोड़ी-थोड़ी
दिखी...!!! 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed